Oplus_131072
विधायक महेंद्र हार्डिया बोले — 25 साल में नहीं देखा ऐसा जल संकट
इंदौर में बढ़ते जल संकट को लेकर पांच बार के भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 साल में ऐसा भीषण पानी संकट कभी नहीं देखा। हार्डिया के मुताबिक शहर में पानी का समान वितरण नहीं हो रहा और इंदौर की विधानसभा क्रमांक-5 के साथ भेदभाव किया जा रहा है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति किसी भी दिन विस्फोटक हो सकती है। विधायक ने नगर निगम को जल समस्या से निपटने में पूरी तरह नाकाम बताया।
