उड़ीसा के बरहमपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। बीच सड़क पर एक युवक और युवती की कुछ लोगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जबकि मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे।बताया जा रहा है कि हमलावरों के हाथ में सिर्फ दो डंडे थे, लेकिन पूरी भीड़ खामोश खड़ी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या समाज अब मदद करने के बजाय सिर्फ तमाशा देखने तक सीमित रह गया है?
