Oplus_131072
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार 10 बार चाकू से हमला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। घटना के बाद एमआईजी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला, ताकि अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके कि शहर में गुंडागर्दी और अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर संतोष जताया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
