“चौंकिए मत… यह नजारा भी इंदौर का ही है।”
एक ओर सिलिकॉन सिटी जैसे क्षेत्रों में लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राऊ के नजदीक नर्मदा के बेशकीमती पानी की खुलेआम बर्बादी का मामला सामने आया है।भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी को लेकर रोज विवाद और चक्काजाम जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी सड़कों और खाली स्थानों पर बहता नजर आ रहा है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद जनता में भारी रोष व्याप्त है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शहर का बड़ा हिस्सा पानी संकट से जूझ रहा है, तब आखिर इतनी बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
