ऋषिकेश में कल रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतर गए।गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर राहत व तकनीकी टीम पहुंची।
