
इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत रात्रि गश्त और शेडो एरिया चेकिंग के दौरान दो चाकूबाज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लसूड़िया थाना पुलिस द्वारा रात में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान थाना लसूड़िया की FRV-16 और FRV-18 में तैनात जवानों ने अरंडिया बायपास और आनंद वाटिका, महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों की तलाशी ली।चेकिंग के दौरान आरोपी अजय पिता रामेश्वर जाधव (18) निवासी बापू गांधी नगर और जतिन पिता संतोष शिंदे (27) निवासी स्कीम नंबर 78 के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 834/26 और 836/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अजय पर चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि जतिन पर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने FRV जवानों की सतर्कता और मुस्तैदी की सराहना की है।
