Oplus_131072
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदा नगर इलाके में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एक रेस्टोरेंट में लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।आगजनी की इस घटना में रेस्टोरेंट सहित आसपास की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
