Oplus_131072
इंदौर। निपानिया स्थित आशीर्वाद विला सोसायटी के बच्चों ने मानसून से पहले पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास की अनूठी मिसाल पेश की है। बच्चों ने श्रमदान कर पौधारोपण के लिए भूमि तैयार की तथा सोसायटी के खाली एवं अनुपयोगी क्षेत्रों को हरित एवं उपयोगी बनाने का संकल्प लिया।इस अभियान में सोसायटी के पूर्व समिति सदस्य श्री निलय वर्मा एवं श्री अनिल सोढ़ानी का विशेष सहयोग रहा। पौधारोपण के लिए आवश्यक काली मिट्टी की व्यवस्था एवं उससे संबंधित व्यय भी उनके द्वारा किया गया।बच्चों ने सुझाव दिया कि सोसायटी के अनुपयोगी स्थानों को विकसित कर छोटे खेल क्षेत्र और हरित उद्यान के रूप में तैयार किया जाए। रहवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी में पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
