Oplus_131072
सीतामऊ के बड़ी बेटीखेड़ी गांव में सामने आया मामला, घटना का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ी बेटीखेड़ी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक मृत मोर दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के समीप एक युवक मोर का शिकार करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान करण पिता कैलाश, निवासी छोटी बेटीखेड़ी के रूप में की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया।ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है।राष्ट्रीय पक्षी मोर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित पक्षी है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
