
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर देवगुराड़िया रोड स्थित रेत मंडी में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। एसडीएम अजय शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़े डंपरों से यातायात बाधित होने और कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग पाए जाने पर 3 डंपर जब्त कर खुडैल थाना परिसर में खड़े कराए गए। प्रशासन ने बताया कि अन्य 7 वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
