Oplus_131072
खबर सत्याग्रह |इंदौर में तेज रफ्तार कार में स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चलती कार में लापरवाही भरा अंदाज दिखाई दे रहा है, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही कार का नंबर MP 66 ZA 7788 बताया जा रहा है। वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया आईडी @ruzu_0210 द्वारा साझा किया गया बताया जा रहा है। गाड़ी में स्टंट करते दिखाई दे रहे युवक का नाम कलश गुप्ता बताया जा रहा है।खुलेआम इस तरह की स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित लोगों पर कोई कार्रवाई करेगा, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही सिस्टम जागेगा? लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है।अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस प्रशासन कोई जांच और कार्रवाई करता है या नहीं।
