देवास पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में गिरोह के कई राज्यों में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
