मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रदेश टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने चांदनी और उनके परिवार से मुलाकात कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
