अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी बताए जा रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अयोध्या में अपनी संपत्ति और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वहीं, टिन्नू यादव पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की चोरी के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
