Oplus_131072
भंवरकुआं क्षेत्र में प्रेमिका का बर्थडे सेलिब्रेशन, स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर मनाया जश्न; वीडियो वायरल
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक-युवतियां बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर ब्लैक स्कॉर्पियो को सड़क पर खड़ा कर दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन किया।वायरल वीडियो में स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर आतिशबाजी की जा रही है। छत पर स्काई शॉट की पेटी रखकर पटाखे छोड़े गए, जबकि अन्य युवक-युवतियां वाहन के आसपास खड़े होकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वाहन के बोनट पर बैठकर केक भी काटा गया।यह वीडियो खबर सत्याग्रह को प्राप्त हुआ है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा कर आतिशबाजी और बर्थडे सेलिब्रेशन किए जाने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब यह देखना होगा कि मामले में पुलिस कोई कार्रवाई करती है या नहीं।
