अयोध्या में चम्पत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। फैजाबाद बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। बार एसोसिएशन ने यह भी कहा कि जिस अयोध्या ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश दिया था, अब उसी अयोध्या से जवाबदेही की मांग और मुखर हो रही है।फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
