अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी यात्री बस
इंदौर-भोपाल बायपास स्थित सेकराखेड़ी जोड़ के पास रविवार को एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और हाईवे पेट्रोल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए बस को सुरक्षित हटवाया और सड़क पर यातायात सुचारु कराया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
