
इंदौर। प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों में जमा राशि की गिनती का काम पिछले तीन दिनों से जारी है। मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली जा चुकी हैं, जिनसे 72 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को जमा करा दिया गया है। बुधवार को भी मंदिर में दान पेटियों को खोलकर नोटों की गिनती की जा रही है। आज की काउंटिंग में कितनी राशि निकली, इसका आंकड़ा शाम तक स्पष्ट होगा।मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां रखी गई हैं। इनमें से 17 दान पेटियों की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि 23 दान पेटियां अभी खुलना बाकी हैं। मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान भी अर्पित करते हैं।17 दान पेटियों से मिले 72 लाखमंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दान पेटियों में आई राशि की काउंटिंग की जा रही है। मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली गईं, जिनमें से 72 लाख रुपए प्राप्त हुए। राशि को जमा करा दिया गया है। बाकी 23 दान पेटियों की काउंटिंग भी आने वाले दिनों में की जाएगी।शाम तक सामने आएगा आज का आंकड़ाबुधवार को भी दान पेटियां खोलने और नोटों की गिनती का काम जारी रहा। आज की काउंटिंग से कितनी राशि प्राप्त हुई, इसकी जानकारी शाम तक सामने आने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।4 CCTV कैमरों से निगरानीदान राशि की गिनती जहां की जा रही है, वहां 4 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक वीडियोग्राफर भी मौजूद है, जो घूम-घूमकर पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। दान पेटियों को काउंटिंग स्थल तक लाने के दौरान भी वीडियोग्राफी की जाती है।मार्च में निकले थे 1 करोड़ 35 लाखपंडित अशोक भट्ट के मुताबिक, इससे पहले मार्च महीने में दान पेटियां खोली गई थीं। उस दौरान चार महीने की दान राशि के रूप में कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। यह राशि भी जमा करा दी गई थी।
