इंदौर। खबर सत्याग्रहत्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजय नगर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 8 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनमें 6 लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका के चलते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 2 अन्य आरोपियों को आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।कार्रवाई में यश गुर्जर, विक्की गवाड़े, आदित्य, ईश्वर, विक्की हडोले, प्रकाश मुंडे, निशित और वैभव परिहार शामिल हैं।पुलिस ने आमजन से त्योहारों को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
