इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशा नगर निवासी आमीन पटेल (34) के घर से 17 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें भरे हुए और खाली दोनों सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
