इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में ऐप आधारित टू-व्हीलर राइड के दौरान 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी अपने छोटे भाई के साथ नानी के घर से सुखलिया लौट रही थी, तभी राइडर ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के भाई को थप्पड़ मारकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने आरोपी आकाश बानिक, निवासी बंगाली चौराहा, को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। वहीं, संबंधित ऐप कंपनी के सुरक्षा मानकों और राइडर वेरिफिकेशन की भी जांच की जाएगी।
