देवास। इंदौर–नेमावर मार्ग पर चापड़ा के आगे धनतलाव घाट क्षेत्र में आज सुबह एक कार में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में आग लगने के कारणों, हादसे में कार सवार लोगों की स्थिति और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं।घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
