खबर सत्याग्रह | इंदौरशहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नियम उल्लंघन करने वाले व्यक्ति से निर्धारित जुर्माना वसूल किया।शिकायत के निराकरण के लिए यातायात थाना प्रभारी जोन-2 योगेश मिश्रा एवं निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान संबंधित पते पर पहुंचे और कार्रवाई की। इस दौरान जुर्माना जमा कराने के साथ ही संबंधित व्यक्ति को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की समझाइश दी गई।अधिकारियों ने नागरिकों को ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने और उसके निराकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाते हुए आम नागरिकों से यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी ऐप के जरिए साझा कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।
