इंदौर के पलासिया चौराहा पर देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विजय नगर चौराहे से ही बाइक और स्कॉर्पियो के बीच कटबाजी चल रही थी और दोनों पक्ष नशे में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने स्कॉर्पियो पर बीयर की बोतल फेंकी, जिसके बाद गुस्से में स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और ऑटो से उन्हें MY अस्पताल पहुंचाया।
