महिला बोली- ‘इसका फल सबको मिलेगा’
धार्मिक नगरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।इसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में स्नान कराती दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और महिला के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद महिला कुत्ते को लेकर वहां से आगे की ओर बढ़ी।
