चांदी गिरवी रखकर लौट रहे दंपत्ति से लुटा था पैसों से भरा बैग, दो टोली बनाकर की थी वारदात

धार-(ख़बर सत्याग्रह)…सरदारपुर पुलिस ने ताराघाटी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि और घटना में उपयोग की मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 61 हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया है। मामले में चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने प्रेस वार्ता कर मामले में खुलास किया है।मई को ग्राम चामझर निवासी पप्पू पिता केलसिंह अनारे अपनी पत्नी के साथ रिंगनोद आए थे। उन्होंने चांदी गिरवी रखकर 2 लाख 70 हजार लिए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, तभी टांडा रोड वन चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर उन्हें गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना सरदारपुर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने साक्ष्य और तकनीकी आधार और साइबर टीम की मदद से संदिग्धों की घेराबंदी की गई।बीते शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ताराघाटी लूट की वारदात को गोकुल निवासी भीलखेड़ी और मुकाम निवासी कालीदेवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गोकुल पिता हरिसिंह और मुकाम पिता धनसिंह गिरफ्तार किया।दो टोली बनाकर दी थी वारदातपूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो टोलियां बनाई थीं और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से एक लाख नगद और 60 हजार रूपय कीमत की बाइक को जप्त किया है। मामले में लोकेश पिता करमसिंह, सन्नी पिता जानू, राजेश पिता कापसिंह और नन्नु पिता भुवानसिंह सभी निवासी कालीदेवी फरार हैं।उक्त मामले में खुलासे में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयडिया, सउनि जितेन्द्र नरवरिया, साइबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल सहित उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
