इंदौर की प्रसिद्ध “लाल बिल्डिंग”ने राजनीति के दो दौर देखे — स्वर्गीय महेश जोशी जी की जनसेवा और उनके बाद अश्विन जोशी जी का जनप्रिय, संघर्षशील नेतृत्व। अश्विन जोशी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें 3 नंबर की राजनीति का “शेर” बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों का कहना है कि वे केवल नेता नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ थे, जिनकी यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी।
