उज्जैन: महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बाबा के दरबार में आम जनता से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां जिनमें क्रिकेटर, अभिनेता व अभिनेत्रियां, सिंगर, उद्योगपति, राजनेता सहित कई वीवीआईपी दर्शन करने पहुंच रहे हैं. वहीं आज यानि रविवार तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने फेमस बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पहुंचे. जहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया.उज्जैन पहुंचे एक्टर अर्जन रामपाल सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचे. यहां वे रविवार तड़के भस्म आरती में शामिल हुए. जहां वे नंदी हॉल में लोगों के बीच बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में भक्तिलीन नजर आए व महाकाल का जाप करते हुए भी दिखे. सुबह तड़के 2 बजे लगभग बाबा के पट खोले गए. जिसके बाद पूजन का दौर शुरू हुआ. जिसमे पुजारियों ने गर्भ गृह में स्थित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर जलाभिषेक कराया.
