प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल का उपयोग करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शहर में “नो कार डे” की भावना को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर पिछले तीन वर्षों से लगातार “नो कार डे” मना रहा है और ऐसा करने वाला देश का एकमात्र शहर है।
