Oplus_131072
पटना में वट सावित्री पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। पूजा कर रहीं महिलाओं के बीच अचानक विशाल वट वृक्ष में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पूजा में जल रहे दीपक की लौ धागों तक पहुंच गई, जिसके बाद आग तेजी से पूरे पेड़ में फैल गई।घटना के दौरान वहां मौजूद महिलाओं और लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ देर के लिए पूजा स्थल पर दहशत का माहौल बन गया।
