पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। बुलडोज़र कार्रवाई के विरोध में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पुलिस ने कई उपद्रवियों और पत्थरबाजों को हिरासत में लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
