Oplus_131072
इवेंट कंपनी के गोडाउन में भड़की भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
इंदौर में एक बार फिर आग का बड़ा हादसा सामने आया है। रोबोट चौराहा स्थित कर्बला मैदान के पास एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के गोडाउन में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोडाउन खजराना निवासी बेली पटेल का है, जहां इवेंट और डेकोरेशन का भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था।प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। वहीं खजराना थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी रही। आग के चलते इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
