इंदौर के वार्ड-45 में गंभीर जल संकट को लेकर लाला का बगीचा क्षेत्र के रहवासियों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। आरोप है कि त्रिवेणी टंकी की मेन लाइन से नेहरू नगर रोड नंबर-5 पर किए गए अवैध इंटरकनेक्शन के कारण वार्ड-45 के कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा।समस्या को लेकर वार्ड-45 की पार्षद सोनाली मीमरोट भाटिया रहवासियों के साथ त्रिवेणी टंकी के बाहर धरने पर बैठीं और निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध इंटरकनेक्शन हटाने और लाला का बगीचा व नेहरू नगर में बारी-बारी से नर्मदा जल सप्लाई की मांग उठाई।
