मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सादगी और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए इंदौर से उज्जैन तक की यात्रा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक ही बस में की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और सादगी के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित रखी और केवल आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन अन्य वाहन ही साथ रहे।मुख्यमंत्री की इस पहल को प्रशासनिक खर्चों में कटौती, ईंधन बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की।मुख्यमंत्री की यह सादगीपूर्ण यात्रा अब प्रदेश में नई कार्य संस्कृति और जिम्मेदार प्रशासनिक व्यवस्था की मिसाल के तौर पर देखी जा रही है।
