Oplus_131072
पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, मां-भाई समेत परिजनों ने किया प्रदर्शन
उज्जैन। दो दिन पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। महाकाल थाना परिसर के बाहर मृतक की मां, भाई और अन्य परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि मामले में अभी तक चौथे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि पुलिस कार्रवाई अधूरी छोड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी। इसी बात से नाराज होकर परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।गौरतलब है कि दो दिन पहले महाकाल थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। हत्या के बाद से ही परिजन लगातार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर पहले भी अस्पताल और थाने में हंगामे की स्थिति बन चुकी है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
