इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी स्थित सरपंच कैफे पर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान तरूण बड़ोनिया ने विक्की बड़ोदे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
