Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की स्कूटी भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार बैक ट्रैकिंग की कार्रवाई और उपयोगकर्ता से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर थाना द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान आरोपी के पास से 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से गांजे के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।द्वारकापुरी पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।
