धोरगढ़ में बंजारी हाई स्कूल हर्बल गार्डन के सामने हुआ हादसा, घायलों का उपचार जारी
लखनादौन/सिवनी। लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह ‘बाबा’ की गाड़ी गुरुवार को धोरगढ़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बंजारी हाई स्कूल स्थित हर्बल गार्डन के सामने हुआ। दुर्घटना में विधायक योगेंद्र सिंह बाबा सहित उनके दो साथी घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक की गाड़ी किसी कारणवश अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अमले की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि दुर्घटना में विधायक और उनके साथ मौजूद दो लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।हादसे की खबर फैलते ही विधायक के समर्थकों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल बन गया। प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार और आवश्यक सहायता की व्यवस्था की जा रही है।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
