Oplus_131072
इंदौर। शहर के खालसा चौक क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10:45 बजे एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कथित रूप से नशे की हालत में कार चला रहा एक चालक अचानक एक पिकअप ट्रक में जा घुसा। टक्कर लगते ही मौके पर मौजूद ट्रक मजदूर आक्रोशित हो गए और उन्होंने चालक को कार से बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी।घटना के बाद खालसा चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस घटना का वीडियो खबर सत्याग्रह की टीम द्वारा प्राप्त हुआ है।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
