Oplus_131072
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी पुनीत भट्ट और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा व मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली डॉ. इंद्रा भट्ट ने दावा किया है कि उन पर केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ राजनीतिक और प्रभावशाली लोग, जिनमें पार्षद व आरएसएस से जुड़े लोग भी शामिल हैं, समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचीं डॉ. इंद्रा ने पुनीत भट्ट के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी की। उन्होंने कहा, “न्याय की लड़ाई लड़ते हुए मौत भी आ जाए तो मंजूर है, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी।”
