Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के टेलीपरफॉर्मेंस (TP) कार्यालय के बाहर देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित रूप से अवैध रूप से संचालित हो रही चाय-सिगरेट की दुकान पर गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तक दुकान पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।इस घटना ने शहर में नाइट कल्चर और देर रात संचालित होने वाली अवैध दुकानों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब प्रशासन द्वारा नाइट कल्चर पर प्रतिबंध लगाया गया है, तब देर रात तक चाय-सिगरेट की दुकानें किसकी अनुमति से संचालित हो रही हैं, यह जांच का विषय बन गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। फिलहाल घटना को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
