
इंदौर। राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए चंदे की वापसी वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। इसी बीच देपालपुर तहसील के बेगंदा गांव निवासी राम सिंह मकवाना की एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।राम सिंह मकवाना ने 1 लाख 10 हजार रुपये का चेक दिग्विजय सिंह के नाम बनाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “राम मंदिर निर्माण के लिए जो चंदा दिया था, उसे वापस लेने के लिए आपको कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। आपका चेक तैयार है… आकर मुझसे ले जाइए।”इतना ही नहीं, राम सिंह ने पोस्ट के साथ अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया है, ताकि दिग्विजय सिंह चाहें तो सीधे संपर्क कर सकें।राम सिंह की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह पोस्ट राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
