खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के वार्ड-72 स्थित पाश्र्वनाथ-अलंकार पैलेस रोड का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर नगर निगम की एक गाड़ी सड़क पर बैठे एक कुत्ते के ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है। घटना के बाद कुत्ता गंभीर रूप से घायल होकर तड़पता नजर आता है, जबकि आसपास मौजूद अन्य कुत्ते उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय रहवासियों और पशु प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि वाहन चालक ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती, जिसके चलते यह घटना हुई। साथ ही दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में नगर निगम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
