हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रायसन क्षेत्र में मौसम और हवा की दिशा अचानक बदलने से एक पैराग्लाइडर को बीच सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
