मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे कनेक्टर लिंक की सुरंग में भारी बारिश के दौरान चट्टानी दीवारों से पानी तेज़ी से बहता नजर आया। मानसून के असर से एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
