दो गायों की मौत से भड़के ग्रामीण, खाली बस जलकर खाक; पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई-रामवासा गांव के बीच मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर से आ रही शुक्ला ब्रदर्स की यात्री बस ने सड़क पार कर रही दो गायों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को रोककर उसमें आग लगा दी। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।घटना के बाद ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और मुख्य मार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
