इंदौर के बिचौली मर्दाना गांव में तेंदुआ घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए ने एक बाइक सवार पर हमला कर दिया। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
