इंदौर के एमआर-9 मार्ग पर ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई के बाद किया गया अधूरा और खराब पैचवर्क अब हादसों की वजह बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं होने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसल रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। खराब सड़क से आमजन की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए और सड़क का उचित मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
