इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
