इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण बाग कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक को स्थानीय रहवासियों ने चोरी के संदेह में पकड़ लिया। घटना जाली वाले कुएं के पास की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। इसके बाद रहवासियों ने उसे पकड़कर एमआईजी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका किसी अन्य चोरी की वारदात से कोई संबंध है या नहीं। हालांकि, चोरी और चाकू बरामद होने के दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
